{"_id":"61631ef48ebc3e453a5f7ce6","slug":"outstanding-teachers-honored-gonda-news-lko5995132177","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षको को सम्मनित किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षको को सम्मनित किया सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। रविवार को हकीकुल्लाह चौधरी कालेज आफ फार्मेसी घारीघाट खोड़ारे में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक कमाल चौधरी ने किया।
इस दौरान क्षेत्र के 41 कालेजों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षकों सहित लगभग तीन सौ लोगों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान का प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कालेज के प्रबंधक मोहम्मद कमाल चौधरी ने कोविड-19 महामारी में शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के सेवा भाव को सराहा एवं शिक्षित समाज के विकास में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
फार्मेसी कालेज के निदेशक प्रोफेसर जावेद अख्तर ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था की स्थापना से लेकर आज तक की उपलब्धियों को बताते हुए भविष्य की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया।
विज्ञापन
दिवाकर जायसवाल ने वर्तमान शिक्षा की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक के योगदान पर गुरु की अतुलनीय भूमिका के बारे में बताया। डॉ. प्रभाकर पांडेय ने बताया कि गुरु के बिना व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास नहीं हो सकता। कार्यक्रम में जनपद के मशहूर लोक गायक गयालाल यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस दौरान कार्यक्रम को सतबीर सिंह, रुद्रेश प्रताप सिंह, रंजीत शुक्ल, अशोक श्रीवास्तव, राहुल शुक्ला, रेहान रजा, सुरेंद्र सिंह, ओपी श्रीवास्तव, विनोद कुमार यादव, डॉ प्रमोद कुमार दुबे, शिवकुमार मौर्य,धर्मेंद्र गौड, कृष्ण कुमार मिश्र सहित कई लोगो ने संबोधित किया ।