फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Orthopedics department of medical college is becoming a walking stick for the elderly

Gonda News: बुजुर्गों की लाठी बन रहा मेडिकल कॉलेज का हड्डी रोग विभाग

Thu, 19 Oct 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Orthopedics department of medical college is becoming a walking stick for the elderly
गोंडा में मेडिकल कॉलेज के आर्थो वार्ड में मरीजों को देखते डॉ. अतुल सिंह।
गोंडा। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का ऑर्थो विभाग बुजुर्ग मरीजों का सहारा बन रहा है। यहां घुटने व कूल्हे का प्रत्यारोपण शुरू होने से मरीजों में नई उम्मीद जग गई है। विशेषज्ञ चिकित्सक लंबे समय से बिस्तर पर पड़े बुजुर्गों को भी चलाने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के खैरा नई बस्ती निवासी धीरजराम तिवारी (93) दो महीना पहले फिसलकर गिर गए थे। उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। कई निजी अस्पतालों में दिखाने पर डॉक्टर ने उम्र का हवाला देते हुए ऑपरेशन करने से हाथ खड़े कर दिए थे। शनिवार को उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां आर्थो सर्जन डॉ. अतुल सिंह ने कूल्हे का प्रत्यारोपण किया। ऑपरेशन सफल होने के बाद उनके पैर चलने लगे।
विज्ञापन

माधोपुर के दामोदर पुरवा निवासी शिवकुमार (82) के कूल्हे का प्रत्यारोपण भी शुक्रवार को किया गया। अब वे वाॅकर के सहारे से चलने भी लगे। खरगूचांदपुर निवासी उमा देवी (62) को भी मेडिकल कॉलेज के ऑर्थों वार्ड ने सहारा दिया और वह चलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर अतुल ने बताया कि निजी अस्पतालों में कूल्हा प्रत्यारोपण का बहुत अधिक खर्च आता था। यहां परिजनों से सहमति लेकर ऑपरेशन करने का प्रयास किया और सर्जरी सफल रही। अभी तक मेडिकल कॉलेज में कूल्हा उपलब्ध नहीं था, इसलिए मरीजों के परिजन बाहर से कूल्हा खरीदकर लाए। बाकी पूरी सर्जरी व दवाएं यहां पर मुफ्त में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed