फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Order to file complaint in case of theft of goods of former Municipal President

Gonda News: पूर्व नपा अध्यक्ष के सामान चोरी मामले में परिवाद दर्ज करने का आदेश

Mon, 13 Oct 2025 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Order to file complaint in case of theft of goods of former Municipal President
गोंडा। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी के मामले में न्यायालय ने परिवाद के तौर पर दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद करनैलगंज के पूर्व अध्यक्ष शमीम अहमद उर्फ अच्छन ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर कहा था कि वह हज यात्रा पर गए थे। इस बीच छह जुलाई 2025 को रात में नौ बजे मोहल्ला बालूगंज स्थित उनके मकान का ताला तोड़कर मोहल्ले के रहने वाले पवन कुमार और उनके भाई विष्णु कुमार व भरत लाल ने घर में रखे 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी करते समय गली में जा रहे मोहम्मद आजम व मोहम्मद आरिफ ने देखा और बिजली की रोशनी में पहचाना है। यात्रा से लौटने पर उन्हें जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। मामले में सुनवाई के दौरान सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी प्रथम आकर्ष सिंह ने प्रार्थना पत्र को परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत के आदेशानुसार परिवादी के बयान के लिए 22 अक्तूबर 2025 को सुनवाई की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed