फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Opponents funding to spread chaos in the up

सूबे में अराजकता फैलाने को फंडिंग कर रहे विरोधी

Sun, 28 May 2017 11:12 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 28 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
 Opponents funding to spread chaos in the up
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
 मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि सूबे में अराजकता फैलाने को विरोधी अराजक तत्वों को फंडिंग कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सतर्क रहना होगा। कहीं भी उपद्रव की सुगबुगाहट भी हो तो समय से प्रयास करके पदाधिकारियों एवं प्रशासन को बताना होगा।
विज्ञापन


अधिकारियों को सुधरने एवं बेहतर काम करने के लिए दो चांस दिए जाएंगे, अधिकारी नहीं सुधरे तो अब सस्पेंड नहीं सीधे बर्खास्त होंगे।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को देवीपाटन मंडल मुख्यालय का निरीक्षण करने आए थे।
विज्ञापन


योगी ने सर्किट हाउस में भाजपा एवं हिंयुवा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। योगी ने कहा कि सूबे में कुछ लोग अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए विरोधी अराजक तत्वों को फंडिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पश्चिम के दो जनपदों का नाम लिए बगैर कहा कि वहां अराजकता फैलाने की कोशिश की गई। मगर उसे असफल कर दिया गया। कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए कहा कि कहीं भी ऐसी सुगबुगाहट भी हो तो समय से पदाधिकारियों एवं प्रशासन को बताना होगा, तभी अराजकता फैलने से रोकी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed