{"_id":"5858217b4f1c1b1a56e393f4","slug":"old-injured-by-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के काफिले के वाहन से वृद्ध जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के काफिले के वाहन से वृद्ध जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज से भाजपा सांसद के काफिले में शामिल एक वाहन ने सोमवार को डेहरास बाजार में साइकिल सवार वृद्ध को ठोकर मार दी। इससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेलसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
तरबगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर कोजवा के मजरा भानपुर के रहने वाले सूरजलाल पांडेय (65) के मुताबिक वह सोमवार को साइकिल से डेहरास बाजार आए थे। यहां से घर लौट रहे थे। बाजार के बाहर ही परसपुर-डेहरास मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के काफिले में शामिल एक वाहन से वृद्ध को ठोकर लग गई।
ठोकर लगने के बाद वह गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे राहगीरों ने उसे बेलसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। परसपुर के थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।