फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   oil seal gonda fraud

Gonda News: मिलावटी खाद्य तेल की मिल पकड़ी, 18.73 क्विंटल तेल सील

Fri, 03 Mar 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 03 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
oil seal gonda fraud
खाद्य तेल सील करते अ​धिकारी व कर्मचारी
गोंडा। होली को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पूरे शिवा बख्तावर के पास संचालित एनएन मिनी ऑयल मिल से खाद्य तेलों के नमूने लेकर 18.73 क्विंटल तेल सील कर दिया गया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त (द्वितीय) विनय कुमार सहाय व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन की अगुवाई में एनएन मिनी आयल मिल का औचक निरीक्षण किया गया। संदेह होने पर सरसो के तेल, रिफाइंड सोया ऑयल तथा राइस ब्रान ऑयल के नमूने भरे गए। निर्माण और पैकिंग में अनियमितता पाए जाने पर 1123 किलो सरसों का तेल,700 किलो रिफाइंड सोया ऑयल तथा 50 लीटर राइस ब्रान ऑयल यानि कुल 18 क्विंटल 73 किलो खाद्य तेल सील कर दिया गया।
विज्ञापन


जिसका बाजार कीमत 2,09,883 है। इसके अलावा टीम ने करनैलगंज में कमाल की दुकान से बेसन, अमित मिष्ठान्न भंडार बालपुर से खोवा तथा बेलसर रोड स्थित जायसवाल किराना से बेसन का नमूना लिया। बालपुर के अमित मिष्ठान भंडार नोटिस दिया गया। करनैलगंज के नगरपालिका तथा बेलसर रोड से 80 किलो कचरी तथा 40 किलो चाय पत्ती नष्ट कराई गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार, जयप्रकाश, संतोष कुमार मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed