{"_id":"1ecb4425f48365413ca0b8926c59f598","slug":"officers-angry-on-negligence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कार्य में ढिलाई पर बिफरे सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कार्य में ढिलाई पर बिफरे सीडीओ
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Thu, 09 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी जयंत दीक्षित ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय छपिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिसमें मनरेगा, इंदिरा आवास, ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति एवं राज्य बित्त योजना की समीक्षा की।
विज्ञापन
इसके बाद स्टाफ मीटिंग के दौरान आजीविका मिशन के तहत 21 के सापेक्ष 10 समूहों का ही गठन होने पर तथा मनरेगा के काम में ढिलाई पर ग्राम पंचायत सचिवों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने मनरेगा का कार्य जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया। सीडीओ दीक्षित ने इंदिरा आवास में पहली किश्त पाने वाले लोगों को दूसरी किश्त दिलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने प्रिया साफ्ट पर ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पर खर्च धनराशि तथा राज्य एवं 13वें वित्त का पूरा ब्योरा फीड कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर फीडिंग को चेक किया। इस मौके पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी रामप्रकाश मिश्रा, इफ्तिखार अहमद, कनिकराम वर्मा, सुभाष चौबे, पीसी भारती सहित ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन