{"_id":"604b9dcc8ebc3e591f495269","slug":"objections-on-reservation-disposed-ban-on-publication-of-list-gonda-news-lko569229543","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों के आरक्षण पर आपत्तियां निस्तारित, सूची पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों के आरक्षण पर आपत्तियां निस्तारित, सूची पर रोक
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए 1214 पंचायतों के साथ ही 18271 पदों के आरक्षण पर आई आपत्तियों का निस्तारण हो गया है। कोई आपत्ति पर साक्ष्य तो नही दे सका, लेकिन निस्तारण करके अभी सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि शासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर अभी आरक्षण की सूची जारी करने से रोक दिया है।
जिले में पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आपत्तियों का निस्तारण करके अंतिम सूची जारी होनी थी। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक भी कर ली गई।
इसी बीच हाईकोर्ट की रोक के कारण शासन से अंतिम सूची जारी करने से रोक दिया गया। अब शासन से कोई नई तिथि आने पर ही सूची ही जारी की जाएगी। वैसे आरक्षण की अंतिम सूची जारी न होने से चुनाव में देरी की आशंका भी बढ़ गई है, चुनाव के लिए आरक्षण को अंतिम रूप देना सबसे महत्वपूूर्ण है।
विज्ञापन
पंचायत निर्वाचन में पंचायतों के 18271 पदों के लिए चुनाव होने हैं। 1214 प्रधान के पदों के आरक्षण तय हो चुना है और चुनाव 1204 प्रधान के पदों पर चुनाव होंगे। 10 पंचायतों में अभी चुनाव अभी नही होंगे।
जिला पंचायत के 65 पदों, सदस्य के 15410 पदों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 1612 पदों के लिए चुनाव होने हैं। इसके लिए भी आरक्षण तय किया जा चुका है। अब अंतिम रूप से आरक्षण सूची जारी होने का इंतजार है।
शुक्रवार को आरक्षण सूची जारी होते-होते रुक गई। दरअसल में जिले में 160 नई पंचायतों के गठन से आरक्षण पर आईं आपत्तियों का निस्तारण करने में अधिकारियों को काफी कसरत करनी पड़ी। अब रोक लगने से पंचायत चुनाव को लेकर उलझन लोगों की बढ़ गई हे।