फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   OBC and EWS seats remained vacant in LBS College

Gonda News: एलबीएस कॉलेज में ओबीसी व ईडब्ल्यूएस की खाली रह गईं सीटें

Fri, 05 Sep 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
OBC and EWS seats remained vacant in LBS College
गोंडा। देवीपाटन मंडल मुख्यालय के एलबीएस पीजी कॉलेज के बीएड विभाग की अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की सीटों पर प्रवेश के लिए पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थियों ने दावा ही नहीं पेश किया। दो चरणों की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी इन वर्गों की कुछ सीटें खाली रह गई हैं। अभ्यर्थियों को कॉलेज का विकल्प चुनकर प्रवेश का अंतिम मौका दिया गया है।
विज्ञापन


एलबीएस पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में सामान्य, ओबीसी, एससी/एसटी और ईडब्ल्यूएस को मिलकर कुल 55 सीटें हैं। दो चरणों की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी तरह से सामान्य की सीटें ही भर पाई हैं। ईडब्ल्यूएस व ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों पर अभ्यर्थी ही नहीं आए। अभ्यर्थियों ने एलबीएस पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए न तो पंजीकरण कराया और न ही कॉलेज के बीएड विभाग में प्रवेश लेने के लिए विकल्प भरा। कुल 55 सीटों में से 43 सीटों पर ही प्रवेश हो सका। ओबीसी की 10 व ईडब्ल्यूएस की दो सीटें खाली रह गईं। इसके लिए तृतीय काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में प्रतिभाग करने के लिए छह व सात सितंबर को पंजीकरण का मौका दिया गया है। नौ सितंबर तक कॉलेज का विकल्प चुना जा सकेगा। 10 सितंबर को सीटें आवंटित कर दी जाएंगी। साथ ही प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर का पठन-पाठन सुचारू रूप से शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के काउंसिलिंग पैटर्न में बदलाव से परेशानी

विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बीएड परीक्षा व प्रवेश प्रक्रिया बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार पूरी की जा रही है। विवि की ओर से इस बार काउंसिलिंग पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया। नीट व जेई की तर्ज पर किसी भी रैंक के अभ्यर्थी को सीट आवंटित की जा सकती है। बशर्ते अभ्यर्थी ने कॉलेज का विकल्प चुना हो और अन्य योग्य दावेदार उस सीट के लिए न हों। मगर पुराने पैटर्न को देखते हुए अभ्यर्थियों ने एलबीएस की सीट न मिलने की वजह से विकल्प नहीं चुना है।


नौ से ही शुरू होंगी बीएड की कक्षाएं

एलबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरके पांडेय ने बताया कि बीएड की कक्षाएं संचालित कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। आगामी नौ सितंबर को बीएड विभाग में दीक्षारंभ होगा। इसके लिए बीएड प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के शिक्षक व प्रशिक्षुओं को जानकारी दी गई है। पहले दिन परिचय के साथ ही बीएड की उपयोगिता समेत भविष्य को लेकर प्रशिक्षुओं को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed