फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now advocates will agitate for two days in a month

अब अधिवक्ता माह में दो ही दिन करेंगे आन्दोलन

Fri, 09 Aug 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Now advocates will agitate for two days in a month
गोंडा। ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन अब माह में दो ही दिन होगा। अधिवक्ताओं ने गुरुवार को बार के सभागार में सभा कर निर्णय लिया है कि माह में दो दिन कलमबंद हड़ताल पर रहकर ग्राम न्यायालय की स्थापना का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी बार एसोसिएशन के महामंत्री राम बुझारथ द्विवेदी एवं सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री महेश कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि ग्राम न्यायालय स्थापना प्रक्रिया के विरोध के कारण जो स्थिति पहले थी, वही आज भी बरकरार है। इसलिए सांकेतिक तौर पर महीने में दो दिन 15 व 30 तारिख को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

विशेष परिस्थिति में अगर कोई नई विश्वसनीय सूचना मिलती है तो सभी अधिवक्ता संगठनों की बैठक करके आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा। दोनों संघों के महामंत्री ने बताया कि अपर जिलाधिकारी के रवैये के विरोध में चल रहे उनकी अदालत पर कार्य बहिष्कार पहले की तरह ही तब तक चलता रहेगा, जब तक अपर जिलाधिकारी का तबादला नही हो जाता है। बताया कि अपर जिला मजिट्रेट की अदालत पर विचाराधीन मुकदमों की सुनवाई के लिए किसी अन्य न्यायालय स्थानांतरित किए जाने के लिए जिलाधिकारी से बात की जाएगी। सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेकमणि श्रीवास्तव, फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविप्रकाश पांडेय तथा महामंत्री महेश कुमार सिंह व अजय विक्रम सिंह ने किया। सभा में विजय कुमार मिश्र, रुचि मोदी, गौरीशंकर चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार पांडेय, छैल बिहारी पांडेय, अलंकार सिंह, शिवकुमार सैनी उर्फ बबलू, मनोज कुमार श्रीवास्तव, महेश तिवारी, अमित कुमार मिश्र समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed