{"_id":"e68b7f24dfd9309a591fc98b9e1a85a2","slug":"not-reached-the-paper-bsc-nursing-exam-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंचे प्रश्न पत्र, बीएससी नर्सिंग का पेपर रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंचे प्रश्न पत्र, बीएससी नर्सिंग का पेपर रद्द
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में गुरुवार को बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की परीक्षा थी। छात्र-छात्राएं समय पर पहुंचकर परीक्षा कक्ष में प्रश्नपत्र का इंतजार करते रहे। परीक्षा समय बीतता देख नाराज छात्रों ने आक्रोश जताना शुरू कर दिया। इस पर महाविद्यालय प्रशासन से बात की कि तो पता चला कि अवध विश्वविद्यालय प्रश्न पत्र भेजना ही भूल गया। परीक्षा नियंत्रक ने शुक्रवार को पुन: परीक्षा आयोजित की है। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में सतीशचंद्र पांडेय मेमोरियल हॉस्पिटल एवं नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं की परीक्षा चल रही है। गुरुवार को बीएसए नर्सिंग द्वितीय वर्ष के 66 छात्र-छात्राओं की परीक्षा होनी थी। छात्र-छात्राएं समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए और कक्ष में बैठकर कॉपियों व पेपर का इंतजार करने लगे। परीक्षा अवधि शुरू हो गई, लेकिन परीक्षार्थियों को जब प्रश्न पत्र व कॉपियां नहीं मिलीं तो वे नाराज हो गए। इसके बाद परीक्षा केंद्राध्यक्ष डॉ. ओंकार पाठक व सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. मोहिनी तिवारी ने मौके पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं को बताया कि अवध विश्वविद्यालय से प्रश्न पत्र ही नहीं आया है। महाविद्यालय ने छात्र-छात्राओं के आक्रोश को देखते हुए अवध विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता की, तब अवध विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य जिम्मेदारोें को अपनी भूल का अहसास हुआ, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई और दूरदराज से आए छात्र-छात्राओं को मायूस होकर लौट जाना पड़ा।
पर्यवेक्षक व प्रश्नपत्र भेजना ही भूल गया विश्वविद्यालय
हमेशा परीक्षा वाले दिन सुबह राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से पर्यवेक्षक नियुक्त कर उसी के हाथों प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर भेजा जाता था। गुरुवार को राम लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन यह भूल गया कि आज भी परीक्षा है। उसने छुट्टी समझकर विश्वविद्यालय से कहीं भी पर्यवेक्षक व प्रश्नपत्र ही नहीं भेजे। जब पर्यवेक्षक विश्वविद्यालय से चला नहीं तो परीक्षा केंद्र पर पहुंचे कैसे। पहले तो लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्रशासन ने समझा कि रोज की भांति आज भी सुबह 9.30 बजे तक प्रश्नपत्र पहुंच जाएगा, लेकिन देर होने पर भी उम्मीद रही कि लेट लपेट प्रश्नपत्र पहुंचा तो भी परीक्षा करा दी जाएगी। परीक्षार्थियों ने परीक्षा अवधि बीतते देखकर आक्रोश जताना शुरू कर दिया। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय प्रशासन ने जब विश्वविद्यालय प्रशासन को स्थिति से अवगत कराया, तब परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य अधिकारियों को अपनी भूल का अहसास हुआ।
स्थगित परीक्षा होगी आज
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. ओंकार पाठक ने बताया कि छात्र-छात्राओं के आक्रोश को देखते हुए जब उन्होंने परीक्षा नियंत्रक एमए अंसारी से बात की तो उन्होंने पर्यवेक्षक व प्रश्नपत्र को न भेजने की भूल स्वीकार की। इस पर उन्होंने विश्वविद्यालय से एक घंटे में प्रश्नपत्र भेजकर परीक्षा कराने की मांग की, तो परीक्षा नियंत्रक ने असमर्थता जताते हुए यह परीक्षा शुक्रवार को उसी समय पर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
अन्य जिलों में भी केंद्रों से लौटे परीक्षार्थी
गोंडा के लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों के जिन महाविद्यालय में जहां भी राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की परीक्षा होनी थी, वहां के भी परीक्षार्थियों को महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के चलते परीक्षा केंद्रों से बैरंग लौटना पड़ा।