{"_id":"5845aa574f1c1be25944806c","slug":"not-got-cash-people-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला कैश, लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला कैश, लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाते बैंक ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के बाद से उपजी कैश किल्लत की समस्या से बैंकों में कैश निकालने के दौरान लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा रहा है। अब तो कई बैंकों में कैश न होने की समस्या पैदा हो गई है। धानेपुर कस्बे में सोमवार को स्टेट बैंक में कैश ही नहीं पहुंचा। इससे ठंड में सुबह से ही लाइन लगाए खाताधारक भड़क उठे।
नाराज खाताधारकों ने एसबीआई शाखा के गेट का शटर बंद कर दिया। इसके बाद आक्रोशित लोग सड़क पर आ गए और गोंडा-उतरौला मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस समझाने पर लोग शांत हुए। लोगों का आरोप है कि शनिवार को भी सब को बैंक से पैसा नहीं मिल पाया था। बैंक में पैसा कम आने को लेकर लोगों की डिमांड के मुताबिक भुगतान नहीं किया जा रहा है।
इसी तरह से करनैलगंज स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक में खाताधारकों की भीड़ जुटी रही। जबकि सर्वयूपी ग्रामीण बैंक में पैसा न पाने से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। जबकि गोंडा शहर के इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक व स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई में लोगों को लाइन लगाकर पैसा लेना पड़ा। बैंकों से पर्याप्त यानी लोगों की डिमांड के मुताबिक पैसा न भुगतान किये जाने से लोगों को रोज 2000 रुपये के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बैंकों के एटीएम संचालकों की मनमानी पर लगाम नहीं कस पा रही है। सोमवार को भी सभी एटीएम नहीं चले। जो एटीएम चले भी, वहां एटीएम कार्डधारकों की लाइन लगी रही। कार्डधारकों को लाइन में कई घंटों जूझना पड़ा। सिविल लाइन क्षेत्र के स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक के एटीएम पर लोगों को पैसा निकालने में ठंड में भी पसीने निकल आए। धक्का-मुक्की से लोग परेशान रहे। जबकि पीएनबी, इलाहाबाद बैंक, ओबीसी, सिंडिकेट आदि बैंक के एटीएम के न चलने से लोगों को पैसा निकालने के लिए इधर-उधर एक एटीएम से दूसरे एटीएम के लिए भटकना पड़ा।
करनैलगंज कस्बे के सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में कैश न होने की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा। बैंक कर्मियों से कैश न आने की वजह से भुगतान से मना करने पर लोगों को भीषण ठंड में मायूस खाली होना पड़ा।
सोमवार को कोहरे के बावजूद सुबह 7 बजे से लोग लाइन में खड़े हो गए थे। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में जब बताया गया कि कैश नहीं आया है तो लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि वे लोग आज फिर तीसरे दिन भी खाली हाथ लौटाए जा रहे हैं। भड़के लोगों को पुुलिस ने किसी तरह से शांत किया।
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा सकरौरा में सबसे अधिक किसानों एवं सरकारी कर्मचारियों के खाते हैं, जहां आए दिन कैश का अभाव बताकर ग्राहकों को वापस कर देना आम बात हो गई है। लोगों ने बैंक में सिर्फ प्रभावशाली लोगों को भुगतान करने का आरोप लगाया गया। इस बाबत शाखा प्रबंधक रिजवान अहमद सिद्दीकी का कहना है कि कैश नहीं मिल पाने से दिक्कत हुई है। सेंट्रल बैंक में सोमवार को ग्राहकों की भीड़ जुटी रही।
धक्का-मुक्की के बीच दो-दो हजार का भुगतान मिला। भारतीय स्टेट बैंक में कैश व एटीएम दोनों एक साथ चल रहे थे फिर बैंक पर लंबी कतार लगी रही। खाताधारक विजय कुमार सिंह, रामेश्वर दयाल, शिवकुमार, सर्वजीत कुमार, रामरंग, रामजग आदि का आरोप है कि सर्वयूपी ग्रामीण बैंक में ग्राहकों को बुलाकर भुगतान नहीं दिया जा रहा है। बैंक कर्मियों की मनमानी के चलते बैंक का रोज चक्कर लगाना पड़ रहा है।