फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Not a single complaint could be resolved in Wazirganj and Itiyathok

Gonda News: वजीरगंज व इटियाथोक में एक भी शिकायत नहीं हो सकी निस्तारित

Sun, 25 Aug 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 25 Aug 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Not a single complaint could be resolved in Wazirganj and Itiyathok
गोंडा। थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में सुस्ती दिखी। वजीरगंज व इटियाथोक थानों में आई शिकायतों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। वहीं, आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने अधिकारियों को थाना दिवस के मामलों को गंभीरता से निस्तारित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने मनकापुर तहसील के धुसवा खास गांव के राघवराम की शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अपर उपजिलाधिकारी प्रथम से जांच कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि थाना दिवस में सुनवाई नहीं हुई, जिस पर आयुक्त ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वजीरगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि राजस्व से संबंधित पांच व पुलिस से संबंधित चार मामले सामने आए हैं। किसी का निस्तारण नहीं हो सका। इसी तरह इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने बताया कि पांच शिकायतें मिली हैं, अभी निस्तारित नहीं की जा सकीं हैं। इसी तरह अन्य थानों में शिकायतें सुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed