{"_id":"5f14789b8ebc3e63774923f4","slug":"nodal-police-officer-details-the-criminals-investigated-in-kotwali-gonda-news-lko531502780","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल पुलिस अधिकारी ने कोतवाली में खंगाला अपराधियों का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल पुलिस अधिकारी ने कोतवाली में खंगाला अपराधियों का ब्यौरा
विज्ञापन
गोंडा के नगर कोतवाली में निरीक्षण करने पहुंचे नोडल विजय कुमार।
- फोटो : GONDA
गोंडा। नोडल पुलिस अधिकारी एवं डीजी होमगार्ड ने रविवार को कोतवाली नगर का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने कोतवाली क्षेत्र के अपराधियों की सूची देखी और उसका पूरा ब्यौरा तलब किया। डीजी होमगार्ड ने कोतवाली पुलिस को अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नोडल पुलिस अधिकारी एवं महानिदेशक होमगार्ड विजय कुमार रविवार की सुबह कोतवाली नगर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ सफाई, रिकॉर्ड का सही तरीके से रख रखाव आदि की जांच की। इसके बाद एसपी, एएसपी व सीओ से कानून व्यवस्था व उनकी ड्यूटी के संबंध में जानकारी ली। उन्होने टॉप-10 व सक्रिय अपराधियों की सूची तलब की और उसका पूरा ब्यौरा खंगाला। टॉप-10 की सूची में शामिल जघन्य अपराधियों के मूमेंट की समीक्षा की।
नोडल अधिकारी ने ऐसे अपराधियों की निगरानी कराने के साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 के मद्देनजर मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन कराने के साथ ही रात कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह थाना वजीरगंज पहुंचे और रिकॉर्डों का निरीक्षण कर उनकी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकांत गौतम, क्षेत्राधिकारी करनैलगंज कृपाशंकर कनौजिया समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।