{"_id":"6920ae054f38c4645f065651","slug":"no-fertilizers-and-seeds-in-government-warehouses-farmers-worried-gonda-news-c-100-1-gon1041-147568-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सरकारी गोदामों में खाद और बीज नहीं, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सरकारी गोदामों में खाद और बीज नहीं, किसान परेशान
Fri, 21 Nov 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
परसपुर के साधन सहकारी समिति मलांव में डीएपी के लिए लाइन में खड़े किसान। - संवाद
कटरा बाजार/पसका। जिले में इन दिनों रबी की बोआई चल रही है, लेकिन सरकारी गोदामों पर खाद और बीज उपलब्ध न होने से किसान परेशान हैं। किसान सुबह से शाम तक गोदामों के चक्कर लगाकर खाली हाथ घर लौट रहे हैं। वहीं ऐसे हालातों में मजबूर होकर किसानों को महंगे दामों पर निजी दुकानों से खाद की खरीदारी कर रहे हैं।
कटरा बाजार के राजकीय बीज गोदाम के प्रभारी सुभाष शुक्ल ने बताया कि सरसों का बीज उपलब्ध है। गेहूं का बीज अभी नहीं है। मांग की गई है। सहकारी समिति के गोदाम प्रभारी केशव राम ने कहा कि वर्तमान में खाद नहीं है। मांग अधिकारियों को भेजी गई है। चौदहा के अवनीत मिश्र, अरुण कुमार, शिवलोचन व दिनेश ने बताया कि वे कई दिनों से गेहूं के बीज के लिए गोदाम का चक्कर काट रहे हैं। मजबूर होकर उन्हें बाहर की दुकानों से महंगे दामों पर खाद व बीज खरीदना पड़ रहा है।
वहीं पसका संवाद के अनुसार, परसपुर राजकीय बीज गोदाम पर गेहूं का बीज अभी उपलब्ध नहीं है। गोदाम प्रभारी और एडीओ (एजी) डॉ. अनूप सिंह चौहान ने बताया कि दो सौ क्विंटल गेहूं के बीज की मांग भेजी गई है।