फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   No Entry into the vehicle, to find the jam in city

नो एंट्री में घुस रहे वाहन, शहर में लगता जाम

Sat, 09 Jan 2016 11:14 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
No Entry into the vehicle, to find the jam in city
शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कर भारी वाहन नो एंट्री में प्रवेश कर रहे हैं। इससे शहर में जगह-जगह जाम लग जाता है। शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सुबह आठ से रात आठ बजे तक नो एंट्री लागू है। फिर भी शहर में भारी वाहनों की एंट्री को यातायात पुलिस नहीं रोक पा रही है, जिससे जाम लग रहा है। शहर की साढ़े तीन लाख आबादी वाले क्षेत्र में दो पहिया तीन लाख व चौपहिया वाहन दो लाख हैं। ये सभी वाहन शहर की सड़कों पर हर रोज दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


शहर को जाम से बचाने के लिए प्रत्येक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों समेत होमगार्ड लगाए गए हैं। इसके बावजूद भी शहर के प्रमुख चौराहों पर सुबह, दोपहर व शाम को जाम लगता है। इससे निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के पास कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


शहर में नो एंट्री के समय भारी वाहन प्रवेश कर रहे हैं। इससे शहर के कई मार्गों पर जाम लगा जाता है। भारी वाहन ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों के सामने ही शहर में प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के पास संसाधनों की कमी नहीं है। ट्रैफिक पुलिस के पास मोबाइल बैरियर, ट्रैफिक को लेन में चलाने के लिए चिन्हांकन को कोन, वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रोजेक्टर समेत अन्य संसाधन मौजूद हैं। मगर ट्रैफिक पुलिस संसाधनों का प्रयोग नहीं कर रही है। इससे यातायात के प्रति लोग जागरूक नहीं हैं।


शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एक टीएसआई समेत यहां 14 सिपाहियों की तैनाती है। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस को मदद के लिए तकरीबन 14 होमगार्ड भी मिले हैं। जिन्हें जरूरत के मुताबिक चौराहों पर लगाया जाता है। इसके बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।

इन चौराहों पर लगता जाम
- गुड्डूमल चौराहा
- ट्रैफिक चौराहा
- बड़गांव पुलिस चौकी चौराहा
- जयनरायन चौराहा
-रोडवेज बस स्टेशन तिराहा
- एलबीएस चौराहा
- एकता चौराहा
- पीपल तिराहा
- डब्बूमल तिराहा
- दुखहरननाथ तिराहा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed