{"_id":"614a0f638ebc3eb6907c933d","slug":"nine-vehicles-caught-in-daggamar-campaign-fined-two-and-a-half-lakhs-gonda-news-lko596603754","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार अभियान में नौ गाड़िया पकड़ी, पौने दो लाख जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार अभियान में नौ गाड़िया पकड़ी, पौने दो लाख जुर्माना वसूला
विज्ञापन
गोंडा। संभागीय परिवहन विभाग एवं परिवाहन विभाग के डग्गामार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मंगलवार को नौ गाड़ियां पकड़ी गईं। इनमें चार गाड़ियों को सीज कर दिया गया। टीम ने डग्गामार वाहनों के मालिकों से एक लाख 75 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
संभागीय परिवहन विभाग एवम् परिवहन विभाग ने दूसरे दिन मंगलवार को डग्गामार वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबिता वर्मा एआरएम रोडवेज आरएम पांडेय ने गोंडा-लखनऊ मार्ग पर मुख्यालय से बालपुर के बीच वाहनों की चेकिंग की।
संयुक्त चेकिंग में नौ गाड़ियां पकड़ी गईं। इसमें से चार को सीज कर दिया गया। सीज वाहनों को संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में लाकर खड़ा किया गया है। पकड़े गए वाहन मालिकों से सभी वाहनों को मिलाकर 1 लाख 75 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान टीम ने अन्य वाहनों को ओवर लोडिंग न करने के साथ वाहनों को फिटनेस समेत सभी जरूरी कागजात को पूर्ण रखने की चेतावनी दी। वाहनों में कमी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा।