फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nikhil won the speech contest, Ayushi the poster competition, and Pragya the essay contest

Gonda News: भाषण में निखिल, पोस्टर में आयुषी व निबंध में प्रज्ञा ने बाजी मारी

Fri, 02 Oct 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 02 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Nikhil won the speech contest, Ayushi the poster competition, and Pragya the essay contest
जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में टीएलएम देखते भाजपा जिलाध्यक्ष, सीडीओ व अन्य। कार्यक
गोंडा। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सीडीओ दयानंद प्रसाद ने स्टॉलों का निरीक्षण कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने बच्चों से पूछा-‘विकसित भारत 2047 की संकल्पना किसकी है?’ एक छात्रा ने जवाब दिया- ‘गांधी जी।’ जिलाध्यक्ष ने कहा- ‘नहीं, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना है।’ उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रतियोगिता से पहले बच्चों को विषय की जानकारी देनी चाहिए थी।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में पीएम श्री फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज के निखिल मिश्र प्रथम, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की योगिनी पांडेय द्वितीय और चंदन तिवारी तृतीय रहे। पोस्टर में सरयू प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की आयुषी गुप्ता प्रथम, गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की आकांक्षा द्विवेदी द्वितीय और एपी इंटर कॉलेज मनकापुर की पुष्पा गुप्ता तृतीय रहीं। निबंध में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रज्ञा पाठक प्रथम, अनिष्का सिंह द्वितीय और भारतीय इंटर कॉलेज कटरा बाजार के आशीष तिवारी तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीआईओएस डॉ. रामचंद्र, बीएसए अमित कुमार सिंह, केके श्रीवास्तव, डॉ. समय प्रसाद पाठक, राजेश सिंह, उत्तम कुमार मल्ल, विनीता कुशवाहा, एसके सिंह, राजवर्धन श्रीवास्तव, ऋषि शुक्ल आदि मौजूद रहे।

कबाड़ से बनाया गणित का मॉडल
बरईपारा के सहायक अध्यापक सौरभ वर्मा ने वेस्ट मटेरियल से पाइथागोरस प्रमेय, सम-विषम और भाज्य-अभाज्य संख्याओं के मॉडल बनाए। रिम्पी गौड़ और रिचा शुक्ला ने शादी के कार्ड से शब्द रचना, लेखन और पठन का टीएलएम तैयार किया। धर्मेंद्र सिंह ने राज्यों, ईवीएम, चुंबक और मानव शरीर के मॉडल दिखाए। यास्मीन ने अखबार से जीके क्विज तैयार कर नई शिक्षा नीति और एससीईआरटी की अवधारणाएं समझाईं। खोरहंसा की नेहा, विश्वनागा की रोशनी और शिखा विश्नोई ने भी मॉडल प्रस्तुत किए।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में टीएलएम देखते भाजपा जिलाध्यक्ष, सीडीओ व अन्य। कार्यक

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में टीएलएम देखते भाजपा जिलाध्यक्ष, सीडीओ व अन्य। कार्यक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed