फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nibiha Parsapur team victorious in junior kabaddi

Gonda News: जूनियर कबड्डी में निबिहा परसपुर की टीम विजयी

Fri, 21 Nov 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 21 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nibiha Parsapur team victorious in junior kabaddi
आर्यावर्त महाविद्यालय आर्यनगर में कबड्डी खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत: विभाग 
गोंडा। आर्यनगर स्थित आर्यावर्त महाविद्यालय के खेल मैदान पर शुक्रवार को विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। कबड्डी में भारतीय इंटर कॉलेज कटरा बाजार की टीम ने पार्वती देवी इंटर कॉलेज की छात्राओं को पराजित किया। सब जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में निबिहा परसपुर विजेता और पार्वती देवी इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

सब जूनियर 800 मीटर दौड़ में विशाल प्रथम, सुजीत मिश्र द्वितीय और हेमंत तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में गणेश पहले, अभिषेक दूसरे और सूर्यप्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में शशि शेखर प्रथम, मंजीत पाठक द्वितीय एवं ऋषभ शुक्ल तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम, राधा सरोज द्वितीय और रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर भाला फेंक में हेमंत पहले, मंजीत दूसरे और शशि शेखर तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले विधायक बावन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बीडीओ रुपईडीह अभय सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन कुमार, कुलदीप यादव, मालिक राम भवानी, विष्णु प्रजापति, सत्यव्रत, चंद्रभान वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed