फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Newly married woman dies under suspicious circumstances

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 20 May 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman dies under suspicious circumstances
गोंडा। एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उसके घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। मामले में युवती के मायके वालों ने पति, सास व ससुर के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या कर शव को लटका देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम दत्तनगर के मजरा डयनियागंज की है। जहां एक नवविवाहिता युवती नंदिनी पत्नी रामविलास वर्ष का शव बुधवार को उसके कमरे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं इस मामले में युवती के पिता गोविंद प्रसाद निवासी ग्राम नगवा कला थाना करनैलगंज ने कोतवाली करनैलगंज में दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसकी पुत्री नंदिनी की हत्या कर फांसी पर लटका देने का आरोप लगाते हुए पति रामविलास, ससुर प्रयाग दत्त एवं सास गीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed