{"_id":"6a4aa1189248eb94910aab77","slug":"new-buses-to-run-on-two-rural-routes-gonda-news-c-100-1-gon1001-161690-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी नई बसें
Sun, 05 Jul 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से बेहतर परिवहन सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों को अब जल्द ही दो नए रूट पर बस की सौगात मिलने जा रही है। ग्राम परिवहन योजना के तहत शनिवार को दो नई 28 सीटर बसों को चलाने की स्वीकृति मिल गई है। इनमें एक बस पसका से गोंडा और दूसरी बस परास पट्टी से गोंडा तक संचालित होगी। बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय तक सुरक्षित, सुलभ और नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
ग्राम परिवहन योजना के तहत संचालित होने वाली ये बसें रात में संबंधित गांवों में ही रुकेंगी। सुबह रवाना होकर अधिकतम सुबह 10 बजे तक जिला मुख्यालय पहुंचेंगी, जिससे कार्यालय, अस्पताल और शिक्षण संस्थान जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।
इसके बाद दिनभर अन्य निर्धारित मार्गों पर भी बसों का संचालन किया जाएगा। बसों में चालक, परिचालक सहित अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति स्थानीय गांवों से ही की गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष भटनागर ने बताया कि दोनों बसों को चलाने की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही संचालन शुरू होगा।