{"_id":"59a843ee4f1c1b4f738b48d1","slug":"negligence-will-not-go-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने वाले बख्शे नहीं जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
गोंडा
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के करनैलगंज क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों का हाल चाल लेने पहुुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को उपमुख्यमंत्री ने जिले एवं बाराबंकी के बाढ़ पीड़ितों से मुुलाकात कर उनके आंसू पोंछे। उन्होंने दो टूक कहा कि बाढ़ पीड़ितों के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कदापि नहीं बख्शा जाएगा।
गुरुवार की देर शाम प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अचानक करनैलगज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्राम गौरा सिंघपुर पहुंचे। उन्होंने एल्गिन चरसडी बांध को भी देखने का प्रयास किया मगर बांध पर बाढ़ प्रभावित लोगों के बसे होने के कारण रास्ता नहीं मिला।
वह बांध तक जाकर वापस हो गए। बांध के कट वन पर हो रही जबरदस्त कटान को नहीं देख सके। उसके बाद उन्होंने गौरासिंहपुर व नकहरा गांव के बाढ़ पीड़ितों को किट का वितरण भी किया। बाढ़ पीड़ितों ने बांध के लगातार कटान और नदी की धारा करनैलगंज की ओर हो जाने से हो रही तबाही की शिकायत की तो उन्होंने संबंधित जिम्मेदार विभाग के अधिकारी के विरुद्ध जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री ने बाराबंकी के ग्राम बेहटा व पारा गांव के पीड़ितों से मुलाकात की और बांध पर बसे पीड़ितों को शासन की ओर से बसे हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।