फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Navratri from today, Mother will sit in 13 hundred pandals

शारदीय नवरात्र आज से, 1300 पंडालों में विराजेंगी माता की प्रतिमाएं

Wed, 06 Oct 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Navratri from today, Mother will sit in 13 hundred pandals
गोंडा के रानीबाजार में माता वैष्णोंदेवी मंदिर आकार का 60 फीट ऊंचा पंडाल तैयार करते बंगाली कारीगर। - फोटो : GONDA
गोंडा। शारदीय नवरात्र की तैयारियों का दौर जोर शोर से जारी रहा। गुरुवार को कलश स्थापना के साथ देवी मंदिरों व पंडालों में जयकारों के बीच माता की मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण तक 13 सौ देवी प्रतिमाओं की स्थापना कर आठ दिनों तक माता की संस्तुति के साथ पूजा-अर्चना का दौर चलेगा। रानीबाजार में बना माता वैष्णों देेवी मंदिर के आकार का 60 फीट ऊंचा पंडाल इस बार भी सभी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के मौके पर देवी मंदिर भी सज-धजकर तैयार हैं। गुरुवार से देवी मंदिरों में जयकारे गूंजेंगे। दूसरी तरफ दुर्गा पूजा पंडालों को सजाने का काम भी अंतिम दौर में है। नवरात्रि पर शहर में दो बड़े भव्य पंडाल समेत 169 पंडाल बनाये जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सोनार गली, साहबगंज, भरत मिलाप चौराहा, ददुआ बाजार, बड़गांव, एकता तिराहा, झझरी ब्लाक, जयनगरा आंबेडकर चौराहा आदि स्थानों पर माता की प्रतिमाएं पूजा अर्चना को स्थापित की जाएगी। सभी दुर्गा पंडालों का कुछ न कुछ अलग-अलग आकर्षक दिखेगा।
कहीं सीप, कहीं मोती तो कहीं ड्राई फ्रूट्स से बनी माता की प्रतिमाएं सभी के आकर्षण का केंद्र रहेगी। पंडालों में वाहन पार्किंग के साथ भीड़ को नियंत्रण करने तथा अराजकतत्वों से निपटने के लिए मंदिर समिति खुद अपने स्वयंसेवी लगाएगी।
शहर के रानीबाजार में मां दुर्गा का सबसे बड़ा 60 फीट का पंडाल स्थापित किया जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। बंगाली कारीगर पंडाल को अंतिम रुप देने में लगे हैं। रानी बजार दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चंदू मित्तल ने बताया कि पंडालो के बीच ट्रक तक गुजरने का रास्ता छोड़ दिया गया है।
यहां पर इस बार सुल्तानपुर में बन रही प्रतिमा को रखा जाएगा। माता दुर्गा के साथ ही मां वैष्णो देवी व श्याम बाबा की प्रतिमा भी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रबंध किए जा रहे हैं।
समिति के अध्यक्ष ने बताया कि पंडाल के बाहर कोविड हेल्प डेस्क लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिये सैनिटाइजर की व्यवस्था करानी होगी साथ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा। माता के दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा। प्रतिमाओं को छूने पर प्रतिबंध होगा।
नवरात्रि में मंदिर व पंडालों में व्यवस्था कराए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण शुक्ल व महामंत्री राकेश वर्मा गुड्डू ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर मांग की है कि नवरात्रि के समय बिजली कटौती व जल कटौती न की जाए।

साथ ही प्रत्येक पूजा स्थल पर प्रतिदिन सफाई एवं चूना के छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित कर नगर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया जाए। साथ ही प्रतिमा विर्सजन रूट पर मार्ग प्रकाश की समुचित व्यवस्था भी करायी जाए। साथ ही नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजा स्थल के आस-पास मांस व अंडे की दुकानों का संचालन भी बंद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed