फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nani and grandson dies after being hit by a train

नानी और नाती की ट्रेन से कटकर मौत

Sun, 26 Jun 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nani and grandson dies after being hit by a train
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में दुल्लापुर खालसा गुमटी के पास शनिवार देर शाम रेलवे लाइन पार करते वक्त ट्रेन के चपेट में आकर नानी व मासूम नाती की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के कलंदरपुर चौबे गांव निवासिनी दुलारी देवी पत्नी बाबूराम शनिवार को अपने नाती राजाराम उर्फ दिव्यांश (दो वर्ष) पुत्र रक्षाराम निवासी बेलवा बाजार कौड़िया के साथ गांव में चल रही भागवत में कथा सुनने गई थीं।
विज्ञापन

शाम को लौटते समय दुल्लापुर गुमटी पर रेलवे लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन आने से दुलारी व उनके नाती राजाराम की कटकर मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दुलारी देवी के साथ उनकी पुत्री आरती देवी व नाती राजाराम उर्फ दिव्यांश भी रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि आरती का पति रक्षाराम मुंबई में रहता है। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों के शव दफना दिए। बाद में पुलिस को जानकारी हुई तो आनन-फानन कब्र खोदवाकर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गये। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed