फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   NA

Gonda News: शिक्षक की घर में घुसकर हत्या

Sun, 29 Jan 2023 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
NA
घटनास्थल पर एएसपी जांच पड़ताल करते हुए।
गोंडा। शहर के फोरबिसगंज में एक शिक्षक की उसके किराये के घर में घुसकर हत्या कर दी गई। जानकारी पुलिस को शनिवार की देररात करीब साढ़े नौ बजे हुई। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने कहा कि मामले की अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शहर में सिविल लाइन के लखनऊ हाईवे से सटे फोरबिसगंज में साबिर नाम व्यक्ति के यहां शिक्षक कृष्ण कुमार यादव (32) किराये के मकान पर घर लेकर रहते थे।
कृष्ण कुमार यादव जनता इंटर कॉलेज इटियाथोक में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। वह अंबेडकर नगर जिले के भषमापुर थाना जलालपुर के रहने वाले हैं। उनका कमरा देररात तक बंद रहा और खून बह रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस पहुंची तो शव कमरे में पड़ा था। छानबीन में पता चला कि शाम को दो लोग आए थे। करीब आठ बजे गए। दो लोगों में एक लड़की और एक लड़का था। अक्सर इनके यहां लोग आते थे।
विज्ञापन

शव मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने घटनास्थल पर जांच की। कहा कि मामला गंभीर है। जांच की जा रही है।

डॉग स्क्वायड के साथ फोरेंसिक टीम जुटी
- घटनास्थल पर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दिया है। डाग स्क्वायड के साथ फोरेंसिक टीम पहुंच गई। रात साढ़े 10 बजे टीम ने नमूने लिए। डाग स्क्वायड भी डटी रही। डाग स्क्वायड कमरे के पीछे तक ही जा सका। इससे भी काफी कुछ सुराग मिलने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन रहती थी साथ, लखनऊ जाने से युवक था अकेला
शिक्षक कृष्ण कुमार यादव अपनी बहन के साथ रहता था। उसकी बहन शनिवार को लखनऊ किसी काम से गई थी। इसलिए वह अकेले ही था। अभी उसकी बहन से किसी का संपर्क भी नहीं हो सका है। पुलिस जांच में लगी हुई है।

वर्जन
घटना गंभीर है हर बिंदु की जांच की जा रही है। अभी कुछ नहीं कह सकते। शिवराज प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed