फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   NA

Gonda News: रेलवे की परियोजनाओं को 307 करोड़ रुपये से मिलेगी संजीवनी

Fri, 03 Feb 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 03 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
NA
गोंडा कचहरी स्टेशन
गोंडा। गोंडा रेलवे स्टेशन व उससे संबंधित स्टेशनों पर चल रही परियोजनाओं को पूरा करने के लिए इस बार के रेलवे बजट में 307 करोड़ 28 लाख रुपये आवंटित हुआ है। इससे परियोजना के जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि गोंडा रेलवे यार्ड में विभिन्न मदों के लिए 307 करोड़ 28 लाख का बजट मिला है। जिसमें गोंडा से बुढ़वल के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए 300 करोड़, मैजापुर से गोंडा कचहरी, मैजापुर से करनैलगंज के बीच रेलवे ट्रैक के मरम्मत के लिए एक करोड़ रुपये, गोंडा रेलवे यार्ड के बाईपास लाइन के लिए 50 लाख, टिकरी रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण करने के लिए 18 लाख तथा समपार फाटक खत्म कर ओवरब्रिज बनाने के लिए के क्रम में बरुवाचक से गोंडा के बीच समपार फाटक 257 पर फोरलेन पुल बनाने के लिए 10 लाख, गोंडा से गोंडा कचहरी समपार फाटक 267 के बदले 2 लेन पुल बनाने के लिए 10 लाख, गोंडा कचहरी से कठोला समपार फाटक संख्या 264 के पुल बनाने के लिए 10 लाख, करनैलगंज से सरयू समपार फाटक 286 के बदले फोरलेन पुल बनाने के लिए 10 लाख, गोंडा से गोंडा कचहरी समपार फाटक संख्या 262 स्पेशल को फोरलेन पुल बनाने के लिए दो करोड़ रुपये जारी किया गया।
विज्ञापन

गोंडा से बुढ़वल के बीच ट्रैक के स्लीपर बदलने के काम के लिए तीन करोड़ एवं गोंडा से मैजापुर ट्रैक के स्लीपर बदलने के लिए 20 लाख आवंटित हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण ने कहा कि रेलवे की जो भी परियोजनाएं चल रही हैं उसे समयबद्ध पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed