{"_id":"63dd4d9213600c20ce1893c9","slug":"na-gonda-news-c-13-1-75511-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाइक ओवरटेक करने पर की थी सुनील की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाइक ओवरटेक करने पर की थी सुनील की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 03 Feb 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी उमरीबेगमगंज (गोंडा)। बुधवार को बेलसर के खमरौनी गांव में चल रही शतचंडी यज्ञ में रामलीला देखने जा रहे ढाबा संचालक की गले में पेंचकस घोप कर हत्या कर दी गई थी। पिता की तहरीर पर उमरी पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। करनैलगंज के भोका पतिसा निवासी सुनील शुक्ला अपने मौसेरे भाई के साथ बेलसर के खमरौनी में चल रही शतचंडी यज्ञ में रामलीला देखने जा रहा था। सिसई के मेठिया चौराहे के पास बाइक सवार आरोपी प्रिंस तिवारी को वह ओवरटेक करके आगे निकल गया। यह बात प्रिंस को नागवार गुजरी। उसने अपनी गाड़ी तेजी से चला कर मृतक के गाड़ी के सामने लगाकर उसे रोक लिया।
दोनों में तू-तू मैं-मैं के साथ मारपीट शुरू हुई और आरोपी ने वाहन से पेंचकस निकाल कर उसके गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के पिता सूर्य कुमार शुक्ल ने उमरी बेगमगंज थाने में प्रिंस तिवारी व उसके साथी पर छिनैती की नीयत से गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नुकीले हथियार से गले में घोंप कर हत्या की बात सामने आई।
आरोपी ने पूछताछ के दौरान पेंचकस से घोंपकर हत्या करने की बात स्वीकार की। थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दूसरे आरोपी को जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।