{"_id":"63dc8907ee0fd8794c5df3fd","slug":"na-gonda-news-c-13-1-73936-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्कूल में बंद किए गोवंश, पढ़ाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्कूल में बंद किए गोवंश, पढ़ाई ठप
Fri, 03 Feb 2023 09:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय में मवेशी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलसर (गोंडा)। स्कूलों में गोवशों को बंद करने का सिलसिला थम नहीं रहा है।प्राथमिक विद्यालय सदानंद परसदा में 10 गोवंश बंद हैं। जिससे 67 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है। विकास खंड बेलसर की 54 ग्राम पंचायतें में नौ गो आश्रय केंद्र संचालित हैं, जबकि, चार गो आश्रय केंद्र अभी निर्माणाधीन हैं।
एक पखवारा के भीतर स्कूलों में किसानों द्वारा बेसहारा पशुओं को बंद करने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें कंपोजिट विद्यालय पूरे अहलाद, प्राथमिक विद्यालय जबर नगर, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बरसड़ा शामिल हैं। इन स्कूलों में जहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई वहीं दूसरी तरफ विद्यालय में गोवंशों द्वारा काफी नुकसान पहुंचाया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम पंचायत परसदा के प्राथमिक विद्यालय सदानंद में 10 गोवंशों को बंद कर दिया गया। विद्यालय में ताला लगा दिया। शिक्षक भी स्कूल में नहीं जा सके। विद्यालय के गेट पर बैठी शिक्षिका नीलिमा ने बताया कि स्कूल पहुंचे तो गेट बंद था।
प्रधानाध्यापक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालय में 67 बच्चे पंजीकृत हैं। बताया कि ग्रामीणों से जब स्कूल में गोवंशों को बंद करने का विरोध करने लगे तो वे लोग झगड़ा करने पर आमादा हो गए। बताया कि सूचना बीआरसी पर दे दी है।
विज्ञापन
इधर, आक्रोशित शिक्षकों ने बीडीओ प्रणय कृष्ण से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ ने शिक्षक के खिलाफ पत्र लिखकर मिलीभगत का आरोप लगाया है। जिससे नाराज शिक्षकों ने बीडीओ से पत्र वापस लेने की मांग की। बीडीओ ने पत्र वापस लेने का आश्वासन दिया। इस दौरान नरेंद्र सिंह, राजेश शुक्ला, याकूब सिद्दीकी, सद्दाम हुसैन, भोलानाथ यादव समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।
स्कूल में न बांधें गोवंश
- खंड विकास अधिकारी प्रणय कृष्ण ने किसानों से अपील की है। कहा कि वे इन बेसहारा पशुओं को स्कूल में न बंद करें। इससे बच्चो की पढ़ाई प्रभावित होती है। कहा किसान किसी बाग में इन बेसहारा पशुओं को बांध लें। सूचना खंड विकास कार्यालय में दें। उन पशुओं को गो आश्रय केंद्र पर भेजवा दिया जाएगा।