{"_id":"63d568a4965d6555a2691ffd","slug":"na-gonda-news-c-13-1-68076-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हींग व्यवसायी की हत्या, आठ दिन बाद परिजनों को मिली सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हींग व्यवसायी की हत्या, आठ दिन बाद परिजनों को मिली सूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खरगूपुर (गोंडा)। हींग का व्यवसाय करने गए युवक की मेरठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आठ दिन बाद परिजनों को हत्या की सूचना मिली। युवक वर्षों से मेरठ के निजानंद आश्रम रतनपुरी थाना क्षेत्र में रहकर हींग का व्यवसाय करता था। रतनपुरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटपी के मजरा ओरीपुरवा निवासी मनन गोस्वामी ने बताया कि उनका छोटा भाई ओम प्रकाश गोस्वामी (40) मेरठ के निजानंद आश्रम रतनपुरी थाना क्षेत्र में रहकर हींग का व्यवसाय करता था। फोन मिलाने पर 20 जनवरी से उसका मोबाइल बंद बताने लगा।
मनन गोस्वामी के मुताबिक जब वहां मेरठ पहुंचा तो वहां थाने की पुलिस ने बताया कि दो दिन पूर्व एक युवक का शव लावारिस हालात में मिला था। जिसका पोस्टमार्टम कराने के बाद इंतजार किया गया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी तो शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस ने हुलिया बताया तो उसकी मनन ने उसकी पहचान अपने भाई के रूप में की। मनन गोस्वामी ने भाई की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को ओमप्रकाश का शव अधजला मिला था। उसे गोली मारी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी पुष्टि हुई है। बताया कि रतनपुरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।