{"_id":"65ac129ff91582eb37074e56","slug":"muslim-businessmen-are-happy-with-the-increase-in-flower-sales-gonda-news-c-100-1-gon1001-11603-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फूलों की बिक्री बढ़ने से गदगद हैं मुस्लिम व्यवसायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फूलों की बिक्री बढ़ने से गदगद हैं मुस्लिम व्यवसायी
Sun, 21 Jan 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से सिर्फ हिंदू ही नहीं मुस्लिम व्यवसायी भी बिक्री बढ़ने की उम्मीद से काफी खुश नजर आ रहे हैं। शहर में फूल बेचने वाले मुस्लिम परिवारों को भगवान राम की कृपा से अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
शहर के महारानीगंज घोसियाना में चार मुस्लिम परिवार कई वर्षों से फूलों का व्यवसाय करते हैं। बब्लू फ्लावर डेकोरेशन चलाने वाली शकीला बानो ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन फूलों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद से लखनऊ से दो क्विंटल फूल मंगवा लिया है।
इसमें सबसे अधिक गेंदा, गुलाब व चमेली के फूल हैं। 21 जनवरी की शाम को और फूल मंगवाएंगी। खरीद दर से सिर्फ पांच रुपये किलो मुनाफा लेकर समारोह के दिन बिक्री करेंगी।
विज्ञापन
फूल व्यापारी इस्लाम के चेहरे भी खिले नजर आए। उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का बराबर सम्मान करते हैं। होली, दीपावाली, दशहरा, दुर्गा पूजा में उनका अच्छा व्यवसाय होता है।
हमारे लिए ग्राहक ही भगवान के समान हैं। वह चाहे जिस धर्म का हो। इसी प्रकार मुन्नवर व आसमा भी फख्र से कहते हैं कि उनके यहां के फूलों से मंदिर व घर सजेगा। उनके मोहल्ले में हिंदू-मुस्लिम एक दूसरे के त्योहारों में भागीदार होते हैं।
तीन क्विंटल फूलों का मिला ऑर्डर
शकीला ने बताया कि उन्हें करीब एक क्विंटल फूल का ऑर्डर मिल चुका है। 115 रुपये प्रतिकिलो खरीद वाला गेंदा का फूल 120 रुपये में बेचेंगी। गुलाब को 350 रुपये किलो और चमेली 200 रुपये किलो बेचेंगी। इसी प्रकार आसमा, मुन्नवर और इस्लाम को मिलाकर दो क्विंटल फूल का ऑर्डर मिला है। वह भी उचित दर पर बिक्री करेंगे।