{"_id":"62e024c6b5c57e1436152ca7","slug":"murder-women-hanged-arresting-gonda-news-lko6412830168","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, पति गिरफ्तार
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। थाना छपिया के वासुदेवपुर ग्रांट में एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में रस्सी से लटकता पाया गया। नवविवाहिता के पिता कलहू निवासी कटहर बुटहनी कोतवाली मनकापुर ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पिता ने बताया कि अपनी पुत्री अनीता (18) की शादी तीन मई 2022 को छपिया थाना क्षेत्र के सियाराम निवासी ग्राम वासुदेवपुर भरहिया से की थी। पिता का कहना है कि बेटी की शादी में उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। एक सप्ताह बाद लड़की मायके चली आई। बताया कि पति सियाराम और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मोटर साइकिल की मांग कर रहे हैं। एक सप्ताह बाद पति आया और लड़की को प्रताड़ित न करने का वादा करके बेटी को ले गया। जहां फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
पिता का कहना है कि सोमवार को उसे सूचना दी गई कि उसकी पुत्री अनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वह पहुंचा तो बेटी का शव एक कमरे में दीवार के सहारे था। आरोप है कि बेटी की हत्या करके घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति सियाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। (संवाद)