{"_id":"6843305287f984a9ea0e024b","slug":"murder-report-filed-after-road-blockade-and-protest-gonda-news-c-100-1-gon1003-138917-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क जाम व प्रदर्शन के बाद दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क जाम व प्रदर्शन के बाद दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट
Fri, 06 Jun 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
छपिया में मसकनवा-बभनान मार्ग जाम कर कार्रवाई की मांग करते लोग। - संवाद
मसकनवा (गोंडा)। छपिया के धानेपुर गांव निवासी शुभम भारती (19) की मौत के मामले में शुक्रवार सुबह परिजनों ने मसकनवा-बभनान मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राॅली पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे अफसरों के आश्वासन पर जाम हटा। मामले में तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बस्ती के परसरामपुर वनगवा में बुधवार देर रात शुभम की मौत के बाद बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि निमंत्रण में गए शुभम की हत्या की गई है। इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे परिजन शव को ट्रैक्टर-ट्राॅली पर रखकर मसकनवा-बभनान मार्ग पर पहुंच गए। बीच सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी करके परिजन सड़क पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे छपिया थानाध्यक्ष संजीव वर्मा और चौकी प्रभारी तेज नारायण गुप्ता ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद एसडीएम मनकापुर अवनीश त्रिपाठी, सीओ राजेश कुमार सिंह व मनकापुर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने पहुंचकर परिजनों से बात की। कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
छपिया एसओ संजीव वर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर धानेपुर गांव के ही राज भारती, उनकी बहन शिवानी और ग्राम प्रधान के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजनों ने शुभम का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में हादसा दिखने का किया था दावा
मामले में बृहस्पतिवार को छपिया एसओ संजीव कुमार वर्मा ने बताया था कि हत्या की सूचना के बाद घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए थे। फुटेज में बाइक सवार शुभम व एक युवती अचानक टूटी सड़क पर नियंत्रण खोने से फिसलते नजर आ रहे हैं। हालांकि उक्त फुटेज की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
बार-बार बेसुध हो रही थी मां
शुभम की मां मालती देवी प्रदर्शन के दौरान बार-बार बेसुध हो रहीं थीं। परिजन व रिश्तेदार महिलाएं उन्हें संभाल रहीं थीं। पानी की छींटे मारने के बाद होश आने पर वह बार-बार शुभम की हत्या का आरोप लगाती रहीं। पिता तुलाराम का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। शुभम की बहनें करिश्मा और सुषमा भी बदहवास थीं। उनका कहना था कि भाई की हत्या की गई है।
जाम के कारण लोगों को हुई परेशानी
जाम के कारण वाहनों की कतार लग गई। करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहा। जाम के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।