फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Murder of a woman alone at home

Gonda News: घर में अकेली महिला की हत्या

Thu, 05 Sep 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Sep 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Murder of a woman alone at home
इटियाथोक थाना के धर्मेई गांव में महिला की हत्या के बाद जांच करतीं सीओ सदर ​शिल्पा वर्मा। - स्रो
गोंडा। इटियाथोक थाना क्षेत्र के धर्मेई गांव में बृहस्पतिवार शाम एक महिला की घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का पति घर पहुंचा तो उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। उसके मुंह पर तकिया रखा था और गला चाकू से रेता गया था। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने माना कि हत्यारे ने पहले तकिए से मुंह दबा दिया और फिर गला रेतकर हत्या की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सदर शिल्पा वर्मा घटनास्थल पर पहुंचीं। सुरागरसी के लिए डॉग स्क्वायड और विशेषज्ञों को बुलाया गया।
विज्ञापन


इटियाथोक थाना क्षेत्र के धर्मेई गांव के पूर्व प्रधान मेराज खां ने बताया कि उनके गांव के रहने वाले अलाउद्दीन का गांव से 100 मीटर की दूरी पर घर है। वह ई रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार सुबह वह ई रिक्शा लेकर घर से निकला था। करीब 11 बजे घर लौटा और खाना खाने के बाद चला गया। उसकी पत्नी बेगम (44) घर में अकेली थी। दोपहर में बेगम की अपनी बहन से फोन पर बातचीत हुई थी। अलाउद्दीन के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे उसने पत्नी को कई बार फोन किया मगर बात नहीं हो पाई। इस पर वह घर पहुंचा तो पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। उसका मुंह तकिया से दबा था, तकिया हटाने पर देखा कि चाकू से गला रेत दिया गया था। मेराज की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अलाउद्दीन और गांव के लोगों से जानकारी ली। अलाउद्दीन ने बताया कि उनके बेटे गुलजार (25) व अली (17) मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन

कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed