फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   murder

चाय दुकानदार का शव टेढ़ी नदी में उतराता मिला

Tue, 08 Mar 2022 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
murder
बेलसर (गोंडा)। चाय की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार का शव मंगलवार की सुबह गोड़वाघाट में उतराता मिला। शव की सूचना पर वहां आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने टेढ़ी नदी में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुकानदार को एक व्यक्ति अपने संग घर से बुलाकर अयोध्या ले गया था। इसके बाद उसका शव उतराता पाया गया। लोगों ने व्यापारी के हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के मंगुरा बाजार निवासी किशन गुप्ता ने बताया कि उसके पिता सोनू गुप्ता (34) पुत्र रवि गुप्ता स्टेट बैंक मंगुरा बाजार के पास चाय की दुकान चलाते थे। किशन के मुताबिक, उसकी मां विट्टा हार्ट की बीमारी से ग्रसित हैं। ऑपरेशन के लिए उसके पिता चिंतित रहते थे। किशन ने बताया कि रविवार की भोर चार बजे उसके पिता को बुलाने एक व्यक्ति घर आया था। उसी के साथ उसके पिता घर से चले गए। रविवार की सुबह ही 10 बजे उसे पिता ने उसकी मां विट्टा के मोबाइल पर कॉल करके बताया कि वह अयोध्या आ गए हैं। सोमवार की सुबह उसकी मां ने जिस नंबर से कॉल करके उसके पिता ने बात की थी। उस नंबर पर मां विट्टा ने कॉल लगाई तो स्विच ऑफ बताने लगा। मंगलवार की सुबह सूचना मिली की उसके पिता का शव गोड़वाघाट में उतराता मिला है। गोड़वा घाट टेढ़ी नदी में शव मिलने से वहां आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सोनू के हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मंगुरा बाजार के रहने वाले दुकानदार सोनू गुप्ता के एक बेटी अन्ना (8) व दो बेटे विकास (10) , किशन (12) है। परिवार के भरण पोषण का सहारा सिर्फ सोनू ही था। सोनू की मौत से तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठा गया। अब सोनू की पत्नी विट्टा ही अपने बच्चों के भरण पोषण का सहारा बची है। सोनू की मौत से पत्नी विट्टा व उसके बच्चों को रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed