फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   murder,crime

बिजली संकट से 10 लाख की आबादी बेहाल

Wed, 20 Apr 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
murder,crime
फोटो-7 गोंडा के पावर कारपोरेशन कार्यशाला में मरम्मत के लिए रखा ट्रांसफार्मर। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ ही जिले में बिजली संकट से हाहाकार मचने लगा है। इसके चलते ही मंगलवार सुबह से लेकर बुधवार दोपहर तक जिले में सर्वाधिक बिजली कटौती हुई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बमुश्किल छह घंटे ही बिजली सप्लाई हो सकी। बीते मंगलवार को भी ओवरलोड के कारण जगह जगह तार टूटने व ट्रांसफार्मर फूंकने के चलते रात भर गुल रही बिजली के कारण दस लाख की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों को रतजगा तक करना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत दो गुना से अधिक बढ़ गई है। सामान्य तौर पर जहां हर महीने जिले में करीब 30 मिलियन यूनिट (तीन करोड़ यूनिट) बिजली की खपत होती थी जो गर्मी में बढ़कर अब 74 मिलियन यूनिट (7.45 करोड़ यूनिट) तक पहुंच गयी है। सप्लाई लाइन पर लोड बढ़ने के कारण जर्जर तारों के टूटने से अधिकांश इलाकों में आए दिन फॉल्ट के चलते घंटों बिजली गुल रहती है। बिजली संकट के कारण शहरी इलाकों में तो कुछ राहत रही लेकिन ग्रामीण इलाकों में 24 में से बमुश्किल 6 घंटे ही गांवों में बिजली मिल पा रही है। इससे गांव क्षेत्र की करीब दस लाख की आबादी को भीषण गर्मी में बिना बिजली के भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। घंटो बिजली गुल रहने के कारण घरों में लगे इंवर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन

नहीं उठे बिजली विभाग के अफसरों के फोन
बेलसर के शुक्लगंज उपकेंद्र से जुड़े गांवों में मंगलवार को दिन भर में मात्र दो घंटे ही बिजली रही। परेशान लोग पूरी रात बिजली के इंतजार में छतों व सड़क पर टहलते रहे। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को सुबह करीब चार बजे बिजली आई लेकिन थोड़ी देर बाद फिर गुल हो गई। इस दौरान परेशान हाल लोग बाधित बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने को लेकर लगातार बिजली विभाग से जुड़े अफसरों व कर्मचारियों के सीयूजी पर फोन करते रहे। इस दौरान अवर अभियंता अनीस पांडेय से संपर्क करने पर उनका फोन नहीं उठा तथा लाइनमैन बसंत दूबे का मोबाइल स्विच ऑफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्र से हुई सिर्फ पांच घंटा सप्लाई
24 घंटे में बालपुर उपकेंद्र से मात्र पांच घंटा ही बिजली की सप्लाई हो पायी। इससे क्षेत्र की डेढ़ लाख की आबादी को भीषण गर्मी में रात भर परेशानी उठानी पड़ी। बालपुर उपकेंद्र से बालपुर, हरसिंहपुर, रेरूवा, सोनहरा, हड़ियागाडा, सालपुर, धानी, धनखर, नरायनपुर मर्दन, सरैया, छिटनापुर, नकहा बसन्त, धनुहा, परवानपुर, बमडेरा, गोगिया, डोमा कल्पी, डोमा आह्लाद सहित डेढ़ लाख की आबादी को शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। इसी तरह वजीरगंज व नवाबगंज उपकेंद्र से मिलने वाली सप्लाई पिछले चौबीस घंटे में मात्र चार घंटे ही मिल सकी। मनकापुर में बीते 24 घंटे में शहरी क्षेत्र में बार-बार कटौती के बाद सिर्फ 14 घंटे ही विद्युत आपूर्ति रही।

बीते 24 घंटे में कंट्रोल से ही बिजली नहीं मिल पाने के कारण जिले में विद्युत आपूर्ति को लेकर परेशानी रही। ग्रामीण इलाकों में फाल्ट रोकने के लिए जर्जर व पुरानी हो चुकी सप्लाई लाइन के तारों को भी प्राथमिकता के आधार पर बदलवाने का कार्य कराया जा रहा है। रणवीर सिंह, अधिशासी अभियंता, पॉवर कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed