फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   murder,crime

मामी ने बालिका की हत्या कर तालाब में फेंका था शव, गिरफ्तार

Wed, 20 Apr 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
murder,crime
करनैलगंज (गोंडा)। मां के साथ ननिहाल में रह रही पांच वर्षीय बालिका की हत्या कर तालाब में शव फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का मामला उजागर होने पर पुलिस ने छानबीन कर चंद घंटे में ही वारदात का खुलासा करके मृतका की मामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला अपनी ननद के मासूम बेटी संग मायके में रहने से नाराज थी। इसी के चलते उसने रात में सोते समय मासूम की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा है।
विज्ञापन

बहराइच के थाना फखरपुर के ग्राम सौगाना की रहने वाली अजमेरी अपनी पांच साल की बेटी अल्फिशा के साथ करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द के साईं तकिया में अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार को अल्फिशा का शव घर के पास तालाब में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के बाद शव तालाब में फेंकने का खुलासा हुआ था। करनैलगंज कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि डॉग स्क्वाएड व फोरेंसिक टीम की पड़ताल में कुछ अहम सुराग हाथ लगने के बाद बुधवार को अल्फिशा की मामी नज्जो पत्नी नवी अहमद को शहीद मर्द बाबा मजार के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

नज्जो से पूछताछ में पता चला कि सोमवार रात परिवार के लोग भोजन करके सो गए थे। तभी नज्जो ने चुपचाप अल्फिशा की हत्या करके तालाब में शव फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक नज्जो नहीं चाहती थी कि उसकी ननद व उसकी बेटी उसके घर में रहे। इसी के चलते उसने ये वारदात अंजाम दी। कोतवाल ने बताया कि नज्जो को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed