{"_id":"62604c607646f356cf524e33","slug":"murder-crime-gonda-news-lko6270461182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामी ने बालिका की हत्या कर तालाब में फेंका था शव, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामी ने बालिका की हत्या कर तालाब में फेंका था शव, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। मां के साथ ननिहाल में रह रही पांच वर्षीय बालिका की हत्या कर तालाब में शव फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का मामला उजागर होने पर पुलिस ने छानबीन कर चंद घंटे में ही वारदात का खुलासा करके मृतका की मामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला अपनी ननद के मासूम बेटी संग मायके में रहने से नाराज थी। इसी के चलते उसने रात में सोते समय मासूम की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा है।
बहराइच के थाना फखरपुर के ग्राम सौगाना की रहने वाली अजमेरी अपनी पांच साल की बेटी अल्फिशा के साथ करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द के साईं तकिया में अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार को अल्फिशा का शव घर के पास तालाब में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के बाद शव तालाब में फेंकने का खुलासा हुआ था। करनैलगंज कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि डॉग स्क्वाएड व फोरेंसिक टीम की पड़ताल में कुछ अहम सुराग हाथ लगने के बाद बुधवार को अल्फिशा की मामी नज्जो पत्नी नवी अहमद को शहीद मर्द बाबा मजार के पास से गिरफ्तार किया गया है।
नज्जो से पूछताछ में पता चला कि सोमवार रात परिवार के लोग भोजन करके सो गए थे। तभी नज्जो ने चुपचाप अल्फिशा की हत्या करके तालाब में शव फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक नज्जो नहीं चाहती थी कि उसकी ननद व उसकी बेटी उसके घर में रहे। इसी के चलते उसने ये वारदात अंजाम दी। कोतवाल ने बताया कि नज्जो को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।