{"_id":"5faabe968ebc3e9bda53805e","slug":"mp-and-mla-demanded-investigation-of-acid-attack-from-cm-gonda-news-lko549609315","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद और विधायक ने सीएम से की एसिड अटैक की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद और विधायक ने सीएम से की एसिड अटैक की जांच की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र के पसका गांव में एसिड अटैक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब सांसद बृजभूषण शरण सिंह व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भइया ने एसिड अटैक मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
साथ ही पसका के व्यापारियों व युवक के परिवारीजनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। अब राजनेताओं ने प्रकरण में रुचि दिखाते हुए सीएम से दोबारा जांच कराने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में हिंदू संगठनों व व्यापारियों ने पुलिस द्वारा आरोपित युवक के एनकाउंटर का विरोध करते हुए युवक को फर्जी मुठभेड़ में फंसाने के साथ परिजनों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है। पूरे मामले की सीबीआई अथवा विशेष टीम गठित कर मजिस्ट्रेट स्तर की जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
युवक के पिता भगेलू प्रसाद व मां लक्ष्मी देवी ने मांग पत्र में कहा गया है कि 12 अक्तूबर की रात पसका क्षेत्र में एसिड अटैक की घटना हुई थी। 13 अक्तूबर को उसका पुत्र आशीष उर्फ छोटू अपनी बहन रेखा के घर विशेश्वरगंज बहराइच गया था। वह वापस आ रहा था कि रास्ते में पुलिस ने आर्य नगर कुकुरभुकवा कस्बे के पास से उसे पकड़ लिया और सोनवारा करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उसे एसिड एक्ट के मामले में मुख्य आरोपी बनाने के साथ-साथ पुलिस का द्वारा फर्जी मुठभेड़ दिखा दी गई।
उसी दिन देर शाम करीब 8:30 बजे सोनवारा गांव के पास पुलिस ने इस फर्जी मुठभेड़ को अंजाम देते हुए आशीष उर्फ छोटू के पैर में गोली मार दी और बाद में उसके विरुद्ध करनैलगंज कोतवाली में जानलेवा हमला करने एवं अवैध हथियार रखने का अभियोग पंजीकृत कराया गया। नेताओं, व्यापारियों व परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र दिया है।