फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mother-in-law and daughter-in-law were held hostage and their jewellery and cash were looted

Gonda News: सास-बहू को बंधक बनाकर जेवर व नकदी लूटी

Mon, 25 May 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 25 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and daughter-in-law were held hostage and their jewellery and cash were looted
बभनान। छपिया के तालागंज ग्रंट निवासी प्राणदेई ने बताया कि रविवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाश असलहा और डंडा लेकर घर में घुस गए। उन्होंने प्राणदेई व उनकी बहू बिंदू को बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद बदमाशों ने कमरों का ताला तोड़कर अलमारी व बॉक्स से पांच हजार रुपये नकदी, दो चेन, दो अंगूठी, हार, झुमकी, नथुनी, माला, चार जोड़ी बिछिया, चार जोड़ी पायल और मंगलसूत्र लूट लिया। शोर मचाने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन

प्राणदेई ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में काम करता है। वह बहू के साथ गांव में रहती हैं। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि सास-बहू को हल्की चोटें आई हैं। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, कटरा बाजार के उर्दीगोंडा निवासी रुखसार ने बताया कि रविवार रात दो लोगों ने उसके घर में घुसकर सोने के दो जोड़ी झाले, दो जोड़ी पाजेब, तीन जोड़ी पायल, सोने का टीका, नथुनी, मंगलसूत्र और 28,500 रुपये नकद चुरा लिए। निरीक्षक अपराध मनोज पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई तय होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed