फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mother and daughter killed in car-bike collision, youth critical

Gonda News: कार-बाइक की टक्कर में मां-बेटी की मौत, युवक गंभीर

Sat, 16 May 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 16 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter killed in car-bike collision, youth critical
इटियाथोक। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर बेलवा मोड़ के पास शनिवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के दुर्गोड़वा गांव निवासी रमजानी (46) दो दिन पहले अपनी बेटी निदा (3) के साथ बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के बेला बरगदही गांव स्थित मायके गई थीं। शनिवार को वह बेटी व भतीजे इम्तियाज के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर बेलवा मोड़ के पास सामने आ रही कार की बाइक में टक्कर लगने से रमजानी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल निदा और इम्तियाज को इटियाथोक सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निदा की मौत हो गई। इम्तियाज का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में मां-बेटी की मौत हुई है। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed