फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Modern forensic lab will be build in 23 carore

साढे़ 23 करोड़ से बनेगा माडर्न फोरेंसिक लैब

Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Modern forensic lab will be build in 23 carore
अब पुलिसकर्मियों को गंभीर वारदातों का खुलासा करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। शासन ने जिले में माडर्न फोरेंसिक लैब के निर्माण को मंगलवार को मंजूरी दे दी है। इसका निर्माण करीब साढ़े 23 करोड़ रुपए की लागत से होगा। शासन ने मंगलवार को पहली किस्त 9 करोड़ 40 लाख रुपए जारी कर दिए है। पुलिस लाइंस परिसर में माडर्न फोरेंसिक लैब के निर्माण का काम राजकीय निर्माण निगम को सौंपा है।
विज्ञापन


ब्लाइंड केस के वर्कआउट के लिए पुलिस लाइंस में अभी तक फोरेंसिक लैब की एक इकाई काम कर रही थी। जिसमें एक विशेषज्ञ समेत तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती थी। मगर पर्याप्त संसाधन न होने के कारण इकाई केस के वर्कआउट में विशेष योगदान नहीं कर पाती थी। मगर शासन ने मंगलवार को पुलिस हेडक्वॉटर के प्रस्ताव पर पुलिस लाइंस परिसर में 23 करोड़ 51 लाख 67 हजार रुपए की लागत से मार्डन फोरेंसिक लैब बनने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्थान राजकीय निर्माण निगम को लैब निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, लैब के निर्माण के बाद उसे सुसज्जित करने के लिए फर्नीचर, एयर कंडीशनर व केस वर्कआउट में मदद के लिए कैमरा, सीरम टेस्ट आदि सामानों की खरीदारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed