धानेपुर। बीआरसी मुजेहना परिसर में शनिवार को नवीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक विनय कुमार द्विवेदी व चेयरमैन उमादेवी ने किया। इस दौरान बीईओ समय प्रकाश पाठक भी मौजूद रहे। कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों और निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं विधायक ने उच्च प्राथमिक विद्यालय धानेपुर में कक्षा आठ की छात्रा के साथ टेनिस खेलकर खेल गतिविधियों का शुभारंभ भी किया। प्रभारी वार्डन नंदनी द्विवेदी ने छात्रावास की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह छात्रावास 100 छात्राओं के लिए तैयार किया गया है, जिससे दूर-दराज की बालिकाओं को निशुल्क आवास सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप पाठक ने किया। इस अवसर पर बृजभूषण वर्मा, सीपी शुक्ल, हुकुमचंद वर्मा, राहुल वर्मा, लोकेश्वरी प्रसाद, पंकज दूबे, आशुतोष पांडेय, रिजवान अंसारी, अनिल श्रीवास्तव, राजेश प्रताप मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।