फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MLA honored freedom fighter's wife

विधायक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी को किया सम्मानित

Tue, 16 Feb 2021 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
MLA honored freedom fighter's wife
गोंडा। विकासखंड छपिया के ग्राम पंचायत रानीजोत मसकनवा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगा प्रसाद गुप्ता की पत्नी जुगरावती देवी को मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा ने शॉल व पुष्प भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले गंगा प्रसाद गुप्ता का निधन 11 जुलाई 2007 को हुआ था। उनकी पत्नी जुगरावती देवी वर्तमान समय में बीमार चल रही है। इस अवसर पर विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके परिजन हमेशा पूज्यनीय रहेंगे।
विज्ञापन

सेनानियों और उनके परिजनों के स्वाधीनता आंदोलन में किए गए संघर्षों को भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र पूरनचंद गुप्ता, विकासखंड छपिया के एडीओ आईएसबी इंदल प्रसाद, पंचमलाल पूर्व ब्लाक प्रमुख, शैलेंद्र पांडेय, भरतलाल त्रिपाठी, पवन श्रीवास्तव, सुधांशु गुप्ता, विशाल गुप्ता, बद्री गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, सुरेंद्र तिवारी, संतोष पांडे, अर्जुन गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed