फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Miscreant arrested, search for other accused

Gonda News: मनचला गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश

Sun, 20 Oct 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 20 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Miscreant arrested, search for other accused
गोंडा। छेड़खानी के मामले में सुनवाई न होने पर बीए की छात्रा के खुदकुशी करने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी मनचले को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बरामद सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। वहीं, पीड़ित मां-बाप ने शनिवार को सदर तहसील पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि छात्रा की खुदकुशी के मामले में शनिवार को पुलिस टीम ने खरगूपुर के ललकपुर निवासी शुभम मिश्र को गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। वहीं, परिजनों ने बताया कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए मां व पिता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिसकर्मियों की लापरवाही की शिकायत की। मगर संपूर्ण समाधान दिवस होने के चलते एसपी विनीत जायसवाल नहीं मिल सके। मां व पिता ने आरोप लगाया कि नगर कोतवाली पुलिस आरोपी शुभम के भाई सतीश मिश्र, बहनोई अनिल मिश्र व उसकी पत्नी संगीता मिश्रा के बचाव में लगी हुई है। जबकि इन्ही आरोपियों ने तहरीर वापस लेने का दबाव बनाकर खुदकुशी के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन

बताया कि पुलिस की जानकारी में पूरा घटनाक्रम होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे आहत छात्रा ने मौत को गले लगाया है। अब भी मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed