फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Minister in charge reviewed the schemes

Gonda News: प्रभारी मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा

Mon, 06 Oct 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Minister in charge reviewed the schemes
सर्किट हाउस में जनप्रतिनि​धियों व अ​धिकारियों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान। 
गोंडा। जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने सोमवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ कोर कमेटी की बैठक की। मंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत और प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजनाएं पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचें। इसमें लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुफ्त राशन वितरण, वृद्धजन पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने संगठन के विभिन्न अभियानों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, सीडीओ अंकिता जैन, विधायक रमापति शास्त्री, प्रेमनरायन पांडेय, प्रभात कुमार वर्मा, अजय सिंह, विनय कुमार द्विवेदी, जसवंत लाल सोनकर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed