फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MGNREGA workers perform

मनरेगा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 05 Feb 2016 11:56 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
MGNREGA workers perform
सेवा नियमावली के खिलाफ मनरेगा कार्मिकों में आक्रोश है। वेतन विसंगतियों को दूर कराने की मांग पर अड़े मनरेगा कार्मिकों ने कलेक्ट्रेट गेट पर एकजुट होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार कर मनरेगा कार्मिकों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री सहित ग्राम्य विकास मंत्री व  प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मनरेगा कार्मिक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष  संजय कुमार विश्वास व सचिव अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन के दूसरे दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट गेट पर एकजुट होकर जिले भर के मनरेगा कार्मिकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि 11 महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।  मानदेय भुगतान न होने से मनरेगा कार्मिकों के समक्ष भुखमरी का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई वर्षों से  मानदेय में सरकार ने बढ़ोत्तरी भी नहीं  किया है। बढ़ती महंगाई में परिवार का पोषण करने में काफी दिक्कतों का  सामना करना पड़ रहा है।

 मनरेगा कार्मिक अतुल कुमार मिश्र, आंनद कुमार चौधरी, संतोष कुमार यादव व अमरनाथ सोनकर आदि ने आरपार की लड़ाई का ऐलान किया।

छह फरवरी तक चलने वाले हड़ताल के बाद विरोध प्रदर्शन की अगली रणनीति तय होगी। इस दौरान श्रवण गुप्ता, रितेश कुमार, अनवर अली, अमरनाथ व मनोज कुमार सहित जिले के सभी नौ ब्लॉकों के मनरेगा कार्मिकों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।


प्रदर्शन के बाद मनरेगा  कार्मिक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री, ग्राम्य विकास मंत्री व  प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed