फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   meeting

चुनावी चौपाल: जो जनता को माने अपना, वही हो विधायक

Wed, 19 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
meeting
ोटो- 11- गोंडा के बालपुुर हजारी में चुनावी चर्चा करते लोग। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। विधानसभा चुनाव में विधायक से उम्मीदों को लेकर आम लोगों में चर्चाओं का सिलसिला चल रहा है। चौपालों में लोग अपने-अपने पक्ष रखकर चुनावी चर्चाओं को आगे बढ़ा रहे हैं, और अपने पसंद को रख रहे हैं। ऐसे ही बालपुर हजारी में एकत्र लोगों ने बातचीत में कहा कि विधायक ऐसा हो जो आम जनता को अपना माने और उनकी सुने। चापलूसों से दूरी रखे और सच्चाई को समझ रखे। सबका सम्मान करें और सभी की बातों को लेकर चल सके। विधायक चुनने का मौका मिला है, तो बहुत ही सोच समझकर वोट देना है। मतदान जरूर करना है, जिससे जिले में सबसे अधिक मतदान हो।
विज्ञापन

मंगलवार को बालपुर हजारी में एक स्थान पर बैठे लोग चुनावी चर्चाओं में मशगूल रहे। राजकुमार सोनी ने कहा कि ज्यादा दिन चुनाव के अब नहीं है, हमें मतदान की तैयारी कर लेनी है। अधिक से अधिक मतदान करना है और वोट की ताकत दिखाना है। विधायक ऐसा चुनना है जो जनता को अपना माने। अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि कह तो आप सही रहे हैं लेकिन ऐसा होता कहां हैं। मोईन ने कहा कि अधिक से अधिक वोट पड़ेगा तो ऐसा ही होगा। जीतने वाला सोचेगा कि यहां तो बहुत वोट है। तब सबकी सुनेगा, इसलिए हमे खूब वोट देना है। पंकज शर्मा ने कहा कि सही है वोट तो देना ही है। विधायक ऐसा हो जो विकास के कार्य हों या फिर किसी गरीब की मदद, हम लोगों की बातों को भी माने।
विज्ञापन

चौपाल में बड़के विश्वकर्मा बोले कि सही है चापलूसों से दूर रहने वाला और सबको साथ लेकर चलने वाला विधायक हो। कुन्नू सोनी ने कहा कि गावों की समस्याओं की जानकारी हो और विधायक उपलब्ध हो। रवि चौबे ने बात को आगे बढ़ाया कि समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास करने वाला ही विधायक चुना जाए। सुभांकर मिश्र ने कहा कि बिल्कुल विधायक चुनाव ऐसा किया जाए तो सुलभ हो। जब चाहो मिल लो या फिर फोन पर बात हो जाए। इस तरह चर्चाओं का दौर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed