फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   meeting

बिजली कनेक्श करवाकर पेयजल योजनाएं चालू कराएं

Fri, 22 Oct 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
meeting
22द्दस्रड्डश्च3-गोंडा के सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करते समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री व अ - फोटो : GONDA
गोंडा। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में डीएम मार्कंडेय शाही, एसपी संतोष कुमार मिश्रा तथा सीडीओ शशांक त्रिपाठी की मौजूदगी में संचालित विकास कार्यक्रमों, प्रमुख जनकल्याणकारी, लाभार्थी परक योजनाओं एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने बिजली कनेक्शन करवाकर पेयजल योजनाएं चालू कराई जाएं।
विज्ञापन

मंत्री ने सबसे पहले विद्युत विभाग की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत आपूर्ति रोस्टर के बारे में जानकारी ली। चीफ इंजीनियर विद्युत ने बताया कि रोस्टर कम करते हुए जिला मुख्यालय पर 23.19 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 20.05 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में 16.53 घंटे की विद्युत आपूर्ति की जा रही है। पेयजल परियोजनाओं में विद्युत संयोजन तथा ट्रांसफार्मर की समीक्षा में निर्देश दिए कि जो भी पेयजल योजनाएं विद्युत संयोजन के लिए लंबित हैं, वहां पर एक सप्ताह में विद्युत कनेक्शन कराकर योजनाएं चालू कर दी जाएं।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बताया कि जिले में देवा पसिया, गद्दौपुर, सेहरिया कला, बैरी महेशपुर में विद्युत संयोजन के लिए लंबित हैं। भोपतपुर में नलकूप संचालन के लिए विद्युत कनेक्शन कराया जाना है। रीवैम्प योजना के तहत प्रस्तावों के लिए अति शीघ्र डीपीआर भेजने के निर्देश दिए। खराब ट्रांसफार्मरों के बदलने की समीक्षा में निर्देश दिए कि मानक अनुरूप निर्धारित समय सीमा में ट्रांसफार्मर बदले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण व अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष योजना, छात्रवृत्ति योजनाओं की विभागवार समीक्षा में निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेते हुए प्राप्त आवेदनों को शीघ्रातिशीघ्र निस्तारित करें। पंचायतीराज विभाग की समीक्षा में निर्देश दिए कि जिले में जहां पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार हो गए हैं, उनका लोकार्पण क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कराया जाए। इसकी सूची सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से जो सड़कें बनाई गई हैं उन्हें लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर कराया जाय ताकि उन सड़कों की मरम्मत हो सके।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, सीएमओ डॉ. आरएस केसरी, चीफ इंजीनियर विद्युत, विद्युत विभाग के सभी डिवीजन के अधिशासी अभियंता, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी, जिला दिव्यांजन कल्याण अधिकारी विकास वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, डीसी एनआरएलएम नानबाबू सबिता, समाज कल्याण मंत्री के प्रतिनिधि वेद प्रकाश दूबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed