फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Markets buzz for Karwa Chauth; demand for sarees and jewellery rises

Gonda News: करवाचौथ पर बाजार गुलजार, साड़ी-आभूषण की बढ़ी मांग

Mon, 26 Oct 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 26 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Markets buzz for Karwa Chauth; demand for sarees and jewellery rises
चौक बाजार में कपड़े की खरीदारी करते लोग। - संवाद
गोंडा। करवाचौथ को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पर्व से पहले महिलाएं साड़ी, सूट, आभूषण और पूजन सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। कपड़ा, सराफा और काॅस्मेटिक की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से कारोबारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन

चौक बाजार, पीपल तिराहा, भरत मिलाप, रानी बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। साड़ी दुकानदार विनोद कुमार ने बताया कि डिजाइनर साड़ियों की मांग अधिक है। बनारसी व बंगलूरू की सिल्क साड़ियां महिलाओं को पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन

आभूषण की दुकानों पर सोने और डायमंड के मंगलसूत्र, पेंडेंट सेट, नथ और टीका पसंद किए जा रहे हैं। सराफ शिवकुमार सोनी ने बताया कि करवाचौथ के लिए मंगलसूत्र की नई रेंज मंगाई गई है। हल्के और स्टोन जड़ित आभूषणों की मांग बढ़ी है। कुछ दुकानों पर मेकिंग चार्ज में छूट भी दी जा रही है। चूड़ी, डिजाइनर कंगन, नेल पॉलिश और लिपस्टिक की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील सोनी ने बताया कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी और स्टोन वाली छलनी भी पसंद की जा रही है। कुछ ग्राहकों ने चांदी की छलनी मंगवाई है। बाजार में अलग-अलग डिजाइन और आकार के मिट्टी के करवा भी उपलब्ध हैं।

पूजन सामग्री की दुकानों पर सजावटी थाली, पीतल और चांदी के करवा तथा लटकन वाली चलनी की मांग है। कारोबारी पंकज साहू ने बताया कि कोलकाता और दिल्ली से आई सजावटी थालियां 100 से 550 रुपये तक में उपलब्ध हैं। मीना डिजाइन वाली करवा थाली, जिसमें थाली, लोटा और चलनी शामिल हैं, 200 से 1,200 रुपये तक में बिक रही है।

चौक बाजार में कपड़े की खरीदारी करते लोग। - संवाद

चौक बाजार में कपड़े की खरीदारी करते लोग। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed