फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   market,incroachment

अतिक्रमण से कराह रहे बाजार

Wed, 11 May 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
market,incroachment
फोटो-8-गोंडा के बड़गांव पुलिस चौकी के पास एचडीएफसी बैंक के सामने सड़क पर खड़े वाहन। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। अतिक्रमण रूपी काली छाया जिले के सभी बाजारों व कस्बों में मंडरा रही है। छोटे-बड़े सभी कस्बों व बाजारों में जाम लगा रहता है। जिससे यहां के लोगों को खासी दिक्कत होती है। लेकिन अतिक्रमण को लेकर जिम्मेदार बेखबर हैं। मुख्यालय पर सड़क तक वाहन खड़े किए जा रहे हैं। लोगों को काफी समय तक जाम में फंसे रहना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से लेकर रेलवे स्टेशन तक सड़क व पटरियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल बनाए गए, लेकिन पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई। इसका नतीजा ये है कि लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। कांप्लेक्स मालिक किराएदारों से मोटी रकम लेते हैं, लेकिन पार्किंग सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। जिम्मेदारों ने बिना किसी जांच-पड़ताल के नक्शा पास कर दिया। पार्किंग की समस्या को देखते हुए उन्होंने कुछ नहीं किया। दुकानों के सामने जगह नहीं बची है जहां पर लोग अपने वाहन खड़ा कर सकें। ऐसे में लोगों को सड़क व पटरी पर ही वाहनों को खड़ा करना पड़ता है। जो जाम का मुख्य कारण बना हुआ है। स्टेशन रोड पर कई बैंक शाखाएं संचालित हो रही हैं। ग्राहक सड़क पर ही वाहन खड़ाकर बैंक चले जाते हैं। ऐसे में अन्य वाहनों व लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी हूटर बजाते हुए पुलिस कर्मियों के साथ आराम से निकल जाते हैं। यही कारण है कि आम जनता की पीड़ा उन्हें नहीं दिखाई पड़ती। अधिकारियों के आवागमन के समय पुलिस वाले सतर्कता बरतते हैं, लेकिन इसके बाद आम जनता को जाम जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो एंबुलेंस तक को रास्ता नहीं मिल पाता और मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पाते। इस विकराल समस्या की तरफ अधिकारी व जनप्रतिनिधि सभी खामोश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम का आदेश बेअसर
गत दिवस जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने पीडब्ल्यूडी समेत अन्य अधिकारियों को शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों से अतिक्रमण हटाने को लेकर निर्देश जारी किया था, सप्ताह भर बीतने के बाद भी अधिकारी अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके हैं। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता देवेंद्रमणि का कहना है कि अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई शुरू करदी गई है। मसकनवा में अतिक्रमण हटवाने के लिए एसडीएम मनकापुर को पत्र लिखा गया है। जल्द ही अन्य स्थानों से भी अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed